ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की घेराबंदी! मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने के नोटिस पर 200 सांसदों ने किए हस्ताक्षर

Lok Sabha News

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की घेराबंदी! मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने के नोटिस पर 200 सांसदों ने किए हस्ताक्षर
Rajaya SabhaElection Commission Of India

विपक्षी दलों ने कई मौकों पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की मदद करने का आरोप लगाया है, खासकर मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के प्रस्ताव के लिए 200 से अधिक सांसदों ने नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। सूत्र के अनुसार, लोकसभा के 130 सांसदों ने और राज्यसभा के 63 सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। नोटिस शुक्रवार को संसद के किसी एक सदन में पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसे किस सदन में पेश किया जाएगा।.

विपक्ष के एक नेता ने बताया कि सांसदों ने नोटिस को लेकर काफी उत्साह दिखाया और आवश्यक संख्या पूरी हो जाने के बाद भी बृहस्पतिवार को कई सांसदों हस्ताक्षर किए। नियमों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए नोटिस पर लोकसभा के कम से कम 100 सांसदों और राज्यसभा के 50 सांसदों के हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं।.एक अन्य सूत्र के अनुसार, इस नोटिस पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सभी दलों के सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसदों ने भी नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं, हालांकि पार्टी अब आधिकारिक रूप से इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है। यह पहली बार है जब मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने के लिए इस तरह का नोटिस दिया गया है।एक उच्च पदस्थ सूत्र के अनुसार, नोटिस में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सात आरोप लगाए गए हैं, जिनमें “पद पर रहते हुए पक्षपातपूर्ण और भेदभावपूर्ण आचरण”, “चुनावी धोखाधड़ी की जांच में जानबूझकर बाधा डालना” और “बड़े पैमाने पर मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना” जैसे आरोप शामिल हैं।.विपक्षी दलों ने कई मौकों पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की मदद करने का आरोप लगाया है, खासकर मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर। उनका आरोप है कि यह प्रक्रिया केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है।खास तौर पर पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई गई है। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया है।.मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया महाभियोग है जो उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने के लिए अपनाई जाती है। महाभियोग केवल सिद्ध कदाचार या अक्षमता के आधार पर ही लगाया जा सकता है।क्या कहता है नियमसीईसी को हटाने का प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में पेश किया जा सकता है और इसे पारित होने के लिए विशेष बहुमत की आवश्यकता होती है—सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

Rajaya Sabha Election Commission Of India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

West Asia Conflict: समंदर में गहराया सस्‍पेंस, होर्मुज के पास 200 जहाजों के जमावड़े ने पैदा की दहशत, लग रहीं अटकलेंWest Asia Conflict: समंदर में गहराया सस्‍पेंस, होर्मुज के पास 200 जहाजों के जमावड़े ने पैदा की दहशत, लग रहीं अटकलेंIran-US Tension: पश्चिम एशिया में संघर्ष बना हुआ है। इस बीच होर्मुज स्‍ट्रेट पास 200 जहाजों का जमावड़ा देखा गया है। इनमें से कुछ जहाज 100 नॉट प्रति घंटे से ज्‍यादा की रफ्तार से चलते दिखाई दे रहे हैं। इतने भारी जमावड़े ने दहशत पैदा कर दी है। ब्‍लूमबर्ग की र‍िपोर्ट में यह बात कही गई...
Read more »

गंभीर बोले-भारत सिर्फ घरेलू पिचों पर 200+ रन नहीं बनाता: लग गया था कि संजू बेहतर करेगा; आंकड़े नहीं, अंतरात...गंभीर बोले-भारत सिर्फ घरेलू पिचों पर 200+ रन नहीं बनाता: लग गया था कि संजू बेहतर करेगा; आंकड़े नहीं, अंतरात...Gautam Gambhir Smita Prakash ANI Podcast Interview: गंभीर बोले-भारत सिर्फ घरेलू पिचों पर 200+ रन नहीं बनाता।
Read more »

दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी, DTC के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 200 ई-बसेंदिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी, DTC के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 200 ई-बसेंदिल्ली में डीटीसी के बेड़े में मार्च के अंत तक 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक 7500 ई बसें चलाने का है।
Read more »

10 वाली चाय 15 की, 100 वाली मोमोज प्लेट 200 की, घरेलू सिलेंडर 4000 रुपये का, LPG की कमी ने बढ़ाई महंगाई10 वाली चाय 15 की, 100 वाली मोमोज प्लेट 200 की, घरेलू सिलेंडर 4000 रुपये का, LPG की कमी ने बढ़ाई महंगाईLPG Crisis: ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब भारत में भी आम लोगों पर दिखाई देने लगा है। इस युद्ध के कारण देश में एलपीजी सिलेंडर की दिक्कत हो गई है, जिससे खाने-पीने के दाम बढ़ गए हैं।
Read more »

क्या 200 डॉलर प्रति बैरल पार हो जाएगी कच्चे तेल की कीमत? ईरान के बयान से दुनियाभर में टेंशनक्या 200 डॉलर प्रति बैरल पार हो जाएगी कच्चे तेल की कीमत? ईरान के बयान से दुनियाभर में टेंशनईरान ने चेतावनी दी है कि तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, क्योंकि उसने खाड़ी में मर्चेंट जहाजों पर हमला किया है।
Read more »

CEC के पद से हटाए जा सकेंगे ज्ञानेश कुमार?: 200 से अधिक सांसदों ने नोटिस पर किए हस्ताक्षर, क्या है नियमCEC के पद से हटाए जा सकेंगे ज्ञानेश कुमार?: 200 से अधिक सांसदों ने नोटिस पर किए हस्ताक्षर, क्या है नियमलोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 सांसदों ने एक नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई है। एक सूत्र ने
Read more »



Render Time: 2026-04-12 09:06:00